मेजर जनरल सुधीर बहल ने की बाढ़ प्रबंधन को लेकर जिलाधीशों से चर्चा

हैदराबाद, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल ने हैदराबाद के एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से बाढ़ को लेकर मॉक अभ्यास पर जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेजर जनरल सुधीर बहल ने बाढ़ की स्थिति में किए जाने वाले टेबल टॉप अभ्यासों के अनुरूप तैयारियों और तौर-तरीकों की योजना पर जिला कलेक्टरों से बातचीत की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरानवरंगल, कामारेड्डी, निर्मल, खम्मम और हनमकोंडा जिला कलेक्टरों ने मेजर जनरल से बाढ़ की स्थिति में जनता को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने और चिकित्सा शिविर स्थापित करने के लिए किए गए भौतिक रूप से प्रदर्शित इंतज़ामों पर चर्चा की।

मेजर जनरल ने जिलों में मॉक बाढ़ अभ्यास के दौरान तैनात निकासी टीमों, एनसीसी, एनएसएस और आपदामित्र स्वयंसेवकों की सक्रियता का जायजा लिया। मेजर जनरल ने कलेक्टरों को निर्देश दिया कि वह एनएमडीए दिशा-निर्देशों के अनुसार घटना प्रतिक्रिया प्रणाली के तहत बाढ़ की स्थिति में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें।

बाढ़ प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों का पता लगाने के लिए ड्रोन का उपयोग करें। उन्होंने पर्यवेक्षकों से नोडल एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर भूमिकाएँ सुझाने को कहा, ताकि स्थिति पर प्रतिक्रिया दी जा सके और आपदा प्रबंधन अभ्यास में प्रभावी ढंग से कमियों का पता लगाया जा सके।वीडियो कॉन्फ्रेंस में अग्निशमन सेवा महानिदेशक विक्रम सिंह मान, इंटेलिजेंस सिक्योरिटी विंग के विशेष अधिकारी कमलासन रेड्डी, हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ, अन्य पुलिस, अग्निशमन, वन, योजना, सिंचाई, चिकित्सा, शिक्षा, आईएमडी, दूरसंचार और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

नेकलेस रोड में किया गया बाढ़ प्रबंधन का मॉक अभ्यास

आपदा की तैयारी और प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने के प्रयासों के तहत हैदराबाद जिला प्रशासन के समन्वय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आज नेकलेस रोड स्थित व्यू प्वाइंट क्षेत्र में बाढ़ का मॉक अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल ने अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक विक्रम सिंह मान के साथ तैयारियों और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें… केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नगरागमन

अवसर पर बाढ़ राहत कार्यों का अनुकरण करते हुए घटना प्रतिक्रिया प्रणाली ढाँचे के अंतर्गत सभी हितधारक विभागों की तैयारियों, अंतरविभागीय समन्वय और परिचालन दक्षता का आकलन किया गया। अभ्यास के दौरान संबंधित तैयारियों के उपायों, जमीनी स्तर पर की गई प्रतिक्रिया कार्रवाइयों और समन्वित आपातकालीन प्रबंधन प्रोटोकॉल को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। जिला राजस्व अधिकारी ई. वेंकटचारी ने इंसीडेंट कमांडर की भूमिका का निर्वाह करते हुए सभी जमीनी स्तर की प्रतिक्रिया गतिविधियों की देखरेख और पर्यवेक्षण किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button