मकर संक्रांति पर हैदराबाद से चलेंगी विशेष ट्रेनें
हैदराबाद, मकर संक्रान्ति पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा हैदराबाद से सिरपुर कागजनगर तथा विजयवाड़ा के बीच अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएंगी।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नं. 07473 हैदराबाद-सिरपुर कागजनगर विशेष ट्रेन 11 व 12 जनवरी को सुबह 7.55 बजे हैदराबाद से चलकर दोपहर 2.15 बजे सिरपुर कागजनगर पहुँचेगी। ट्रेन नं. 07474 सिरपुर कागजनगर-हैदराबाद विशेष ट्रेन 11 जनवरी को दोपहर 3.15 बजे सिरपुर कागजनगर से चलकर रात 10.20 बजे हैदराबाद पहुँचेगी।
यह भी पढ़े: विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनें
ट्रेन नं. 07475 हैदराबाद-विजयवाड़ा विशेष ट्रेन 11, 12, 13, 18 व 19 जनवरी को सुबह 6.10 बजे हैदराबाद से चलकर दोपहर 1.40 बजे विजयवाड़ा पहुँचेगी। ट्रेन नं. 07476 विजयवाड़ा-हैदराबाद विशेष ट्रेन 11, 12, 17 व 19 जनवरी को दोपहर 2.40 बजे विजयवाड़ा से चल रह रात 10.35 बजे हैदराबाद पहुँचेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



