मल्काजगिरी : घर-घर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त टी. विनय कृष्णा रेड्डी ने निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि घर-घर कचरा संग्रहण को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ। आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी ने प्रजा पालना प्रगति योजना ऐक्शन प्लान के अंतर्गत जारी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आनंदबाग सर्किल में शहरी स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की।

आयुक्त ने क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि स्वच्छता ऑटो के माध्यम से हर घर से शत प्रतिशत कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सफाई सहायकों को निर्देश दिये कि शहर में कहीं भी कचरा जमा न होने पाए। इसके लिए लगातार निगरानी रखी जाए। आयुक्त ने उप्पल जोनल कमिश्नर राधिका गुप्ता के साथ कापरा झील के आस-पास के क्षेत्रों का दौरा कर वहाँ जारी सफाई कार्यों का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने स्वच्छता कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि झील के आसपास कहीं भी कचरा न डाला जाए तथा इसकी सख्त निगरानी की जाए। उन्होंने झील के आस-पास नियमित सफाई अभियान जारी रखने के निर्देश भी दिये। स्वच्छता कार्यों की प्रक्रिया को समझने और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयुक्त स्वयं भी कर्मचारियों के साथ झील के आसपास सफाई अभियान में शामिल हुए और कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की खेल मामलों की समीक्षा

झील के पास रहने वाले कॉलोनी असोसिएशन के सदस्यों ने आयुक्त से मुलाकात कर बताया कि कुछ अज्ञात लोग झील के आसपास कचरा और निर्माण मलबा अवैध रूप से फेंक रहे हैं। इस पर आयुक्त ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि सड़कों या झील के आसपास कचरा फेंकने वालों की पहचान कर उन पर जुर्माना लगाया जाए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button