सोना खरीदने का झांसा देकर गोल्ड बिस्कुट लेकर भागने वाला अरेस्ट
हैदराबाद, सीमांत क्षेत्र की घटकेसर पुलिस ने सोना खरीदने का झांसा देकर सोने का बिस्कुट लेकर फरार होने वाले आरोपी और उसके एक साथी को घटना के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यादाद्री भोनगिर जिला बीबी नगर मंडल के पडमटी सोमारम ग्राम निवासी पेशे से व्यापारी अल्वा अजय रेड्डी (30) ने गत 23 फरवरी को अमीरपेट से 83 ग्राम सोने का बिस्कुट खरीदा। इसके बाद उसने अपने दोस्त परमेश को फोन कर खरीदे गये बिस्कुट बेचने की बात कही। परमेश ने उससे कहा कि वह अपने परिचित के बात कर सोने का बिस्कुट खरीदने का प्रयास करेगा।
इस दौरान प्रवीण नामक एक व्यक्ति ने अजय रेड्डी को फोन कर बिस्कुट खरीदने की बात कही और अजय रेड्डी से अपना परिचय बढ़ाया। कल प्रवीण रेड्डी बिस्कुट खरीदने के लिए अजय रेड्डी की दुकान पर आया और बिस्कुट देखने के बाद उसने अजय रेड्डी से कहा कि वह सोने के बिस्कुट का परीक्षण करवाएगा। परीक्षण करवाने का झांसा देकर प्रवीण सोने का बिस्कुट लेकर कार में फरार हो गया।
यह भी पढ़ें… कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या
अजय रेड्डी ने गुरुवार सुबह तक उसका इंतजार किया और उसके न आने पर उसने घटकेसर पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी वीडियो फुटेज और प्रवीण के सेल फोन के सीडीआर के आधार पर प्रवीण और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने का बिस्कुट बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



