काले हिरण के सींग के साथ पकड़ा गया व्यक्ति
हैदराबाद, पूर्वी ज़ोन टास्क फोर्स पुलिस ने कॉले हिरण के सींग के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त अंदे श्रीनिवास राव ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर टास्क फोर्स पुलिस इंस्पेक्ट ए. नागार्जुना ने शाहीनगर निवासी मो. कलीमुद्दीन उर्फ सलीम (54) को गिरफ्तार किया। उसके पास से काले हिरण के दो सिंग ज़ब्त किए गए। मूलत सदाशिवपेट, संगारेड्डी निवासी सलीम ने कुछ दिन मेस्री के रूप में कार्य किया।
कुछ दिन से वह शाहीन नगर में पान शॉप संचालित कर रहा था। इस पेशे से आय पर्याप्त न होने के कारण वह कुछ दिन सदाशिवपेट में रहकर मेस्री का कार्य कर रहा था। सदाशिवपेट में एक पुराने मकान को ढहाते समय उसे काले हिरण के दो सींग मिले, जिसे वह एक काले कवर में छिपाकर हैदराबाद लेकर आ गया।
यह भी पढ़ें विवादों में सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
सींग को घिसकर उसका पाउडर बनाकर वह लोगों को यह कहकर बेच रहा था कि टूटी हुई हड्डियों को जोड़ने और हड्डियों के दर्द को दूर करने में यह पाउडर काफी कारगर साबित होता है। इस दौरान टास्क फोर्स पुलिस को सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई और पुलिस ने आज सलीम को अब्बास मैदान, चंद्रायनगुट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ वन्य पशु संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामले दर्ज कर अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



