अधिकारी बनकर गैस डिलीवरी बॉय से पैसा वसूलने वाले गिरफ्तार

हैदराबाद, फिल्मनगर पुलिस ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो अपने आपको विजिलेंस अधिकारी बताकर गैस डिलीवरी बॉय को निशाना बनाकर उनके पास से जबरन पैसा वसूल रहे थे। वर्तमान समय में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते तीनों आरोपी विजिलेंस अधिकारी बनकर गैस डिलीवरी बॉय को डरा-धमकाकर पैसा वसूल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो वेब न्यूज चैनल का पत्रकार भी शामिल हैं।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में फिल्मनगर पुलिस ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सनसिटी बंड्लागुड़ा निवासी न्यूज9 वेब चैनल का पत्रकार मो. मंजूर हसन (60), मुशीराबाद निवासी बीटीएस न्यूज वेब चैनल का पत्रकार मो. तौफिक (46) और मुशीराबाद निवासी पेशे से कार चालक मो. ताज (29) शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें… तारामती बारादरी में छापा, 6 लोगों का ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button