कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली, क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर बंधु मान सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने के केस में शामिल था। गोल्डी ढिल्लों गैंग के सदस्य बंधु मान के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दावा किया है कि बंधु मान सिंह गोल्डी ढिल्लों गिरोह का एक कुख्यात अपराधी है। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक चाइनीज पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध सुरेन्द्र कुमार मामले को लेकर दोपहर में प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे।

कुछ महीनों में लगातार हुई फायरिंग

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर पहली बार फायरिंग जुलाई में और दूसरी बार फायरिंग अगस्त महीने में हुई थी। दिवाली से पहले तीसरी बार कपिल के कैफ पर फायरिंग की गई है। कपिल शर्मा के कैफे पर पहले हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, तीसरी बार भी हमले की जिम्मेदारी इसी गैंग ने ली है। यह गिरोह बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने के लिए चर्चा है।

तीन आरोपी कनाडा से किए गए थे निर्वासित

इससे पहले कनाडा में मशहूर कमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को कनाडा सरकार ने डिपार्ट करने के आदेश जारी किए थे। तीनों के तार पंजाब से जुड़े हैं। यह कार्रवाई दा कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) की तरफ से की गई थी। एजेंसी ने ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी मूल के व्यवसाय मालिकों को निशाना बनाकर चल रहे जबरन वसूली नेटवर्क से जुड़ी एक जांच के बाद इन तीन भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया था।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button