मनाली बारिश विवाद : कंगना का विरोध और प्रभावित इलाकों का दौरा

शिमला, जब बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रानौत हिमाचल प्रदेश के मनाली के बारिश प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंची, तो वहां ‘वापस जाओ कंगना, तुम देर कर चुकी हो’ के नारे गूंज उठे। कूलू जिले के मनाली के पतलिकूहल इलाके में कंगना रानौत के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

वीडियो में स्थानीय लोग काले झंडे दिखाते हुए और नारे लगाते हुए अभिनेता-राजनीतिज्ञ के काफिले के पास देखे गए। भाजपा नेताओं और कंगना के साथ आए अन्य लोगों ने लोगों को मनाने की कोशिश की, लेकिन तनाव बढ़ गया और शांति बहाल करने के लिए पुलिस को बीच में आना पड़ा।

भारी बारिश के कारण 25 और 26 अगस्त को कूलू और मनाली में कई जगह भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसमें ब्यास नदी की तेज धाराओं ने एक बहुमंजिला होटल और चार दुकानों को बहा दिया। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग और मनाली-लेह राजमार्ग के कई हिस्से ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बह गए।

मनाली में बारिश का तांडव, कंगना ने किया दौरा

मनाली के राइट बैंक रोड, जो कूलू शहर, बस स्टैंड और बिंदू ढांक को जोड़ता है, को भी भारी नुकसान पहुंचा। कूलू के रामशेले इलाके में एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ, मनाली के 14 माइल इलाके में पानी घरों में घुस गया और पतलिकूहल में एक मछली पालन केंद्र को नुकसान पहुंचा क्योंकि नदियाँ और नाले उफान पर थे।

दिन की शुरुआत में, कंगना ने मनाली उपमंडल के सोलांग और पालचन के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, प्रभावित लोगों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। उन्हें भाजपा नेता और पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने आधारभूत संरचना और अन्य नुकसानों की जानकारी दी।

यह भी पढ़े : हिमाचल में राहत कार्य इसी तरह से होते रहे तो 20 साल में भी सत्ता में नहीं लौटेगी कांग्रेस : कंगना

सिंह ने बताया कि 15-16 खतरे में पड़े घरों के परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने सांसद को बताया कि पूरा सोलांग गांव खतरे में है क्योंकि ब्यास नदी उस पहाड़ी को काट रही है, जिस पर यह गांव स्थित है। नदी का मार्ग मोड़कर पानी को चैनलाइज करना इसका समाधान है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button