मंचीरियाल : नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

मंचीरियाल, मंचीरियाल जिले के लक्षेटीपेटा में 500 रुपए के नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 5.98 लाख की जाली भारतीय मुद्रा, 12 मोबाइल फोन तथा तीन कारें बरामद की गईं। गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं।

मंचीरियाल संभाग के एसीपी आर. प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान के. क्रांति, जी. रविंदर, टी. प्रकाश, कोना मधुकर, सुंका सुरेश, कमानी अनिल, बंडारी सत्यानारायण, आईएच रामू नायक, कंदिमल्ला तिरुपति, गोल्ला कुमारस्वामी, नागुनूरु रामू और डी. संपत कुमार के रूप में हुई। ये सभी मंचीरियाल, पेद्दापल्ली और सिद्दीपेट जिलों के निवासी हैं। दो मुख्य सप्लायर रामू और रवि फिलहाल फरार हैं, जो काकीनाड़ा के रहने वाले हैं।

एसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फरार आरोपियों से नकली नोट प्राप्त कर स्थानीय व्यापारिक प्रतिष्ठानों को ठगते थे। गिरोह पेट्रोल पंपों, किराणा दुकानों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में जाली नोट देकर पेट्रोल और रोजमर्रा का सामान खरीदता था। हाल ही में लक्षेटीपेटा के एक पेट्रोल पंप पर भी इन्होंने नकली नोटों से भुगतान किया था, जिसके बाद पुलिस को संदेह हुआ और जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें… संगारेड्डी एनएच-65 पर भीषण सड़क हादसा, 20 घायल

जांच में सामने आया कि गिरोह योजनाबद्ध तरीके से छोटे-छोटे लेनदेन कर जाली नोटों को बाजार में खपाता था, ताकि किसी को शक न हो। मोबाइल फोन के जरिए वे आपसी संपर्क बनाए रखते थे और अलग-अलग टीमों में काम करते थे। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button