मेनका गांधी ने किया पशु एम्बुलेंस का उद्घाटन

हैदराबाद, पूर्व सांसद एवं पशु-कल्याण कार्यकर्ता मेनका सजय गांधी ने ग्रेटर हैदराबाद सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (जीएचएसपीसीए) बेगम बाज़ार में मल्टी स्पेशालिटी पशु अस्पताल और आश्रय का दौरा कर जारी कार्यों का निरीक्षण किया।

यहां जीएचएसपीसीए द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेनका संजय गांधी जीएचएसपीसीए की मुख्य संरक्षक भी हैं। उन्होंने पशुओं के अस्पताल एवं आश्रय के कार्यों को देखने के बाद दान योजनाओं का शुभारंभ किया तथा जीएचएसपीसीए की नई एनिमल एम्बुलेंस का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 27 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यह अस्पताल अब बहुत जल्द पूर्ण होने जा रहा है और यहां किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है।

अवसर पर जैन गुरु पार्श्वयश महाराज साहब का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जीचएसपीसीए द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च को नुमाइश मैदान एवं इम्पीरियल गार्डन, सिकंदराबाद में जागरूकता स्टॉल लगाया जाएगा। इच्छुकजन इसमें सम्मिलित हो सकते हैं।

यह भी पढे़: तेलंगाना : ‘चिटिकी लूम्स’ शोरूम का उद्घाटन

अवसर पर जीएचएसपीसीए के सदस्य महिप जैन, दिनेश आंचलिया, सुरेंद्र भंडारी, डी. जोशी, मनोज जैन, योगेश गोसर, हितेन शाह, दीपक विजयवर्गीय, सौधर्म भंडारी, सिद्धम भंडारी, जसराज श्रीश्रीमाल, विक्रम, अक्षय बलदोटा, हरिनी राव, पार्थ शाह, तकी अली, सुमित जैन, अक्षत, शुभम जैन, भक्ति, सोनल, आध्या, जसमत पटेल, अजय सुराणा, अजय, रघुवीर और अन्य मौजूद थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button