मेनका गांधी ने की रेवंत रेड्डी से मुलाकात

हैदराबाद, हैदराबाद दौरे पर आयीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। इस मौके पर रेवंत रेड्डी ने कहा कि एन्कापल्ली में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ गौशाला निर्माण के लिए आधारशिला पहले ही रखी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों और मंदिरों के पास गौशालाओं का निर्माण करने जा रहे हैं।

इस दौरान अधिकारियों ने मेनका गांधी को राज्य में नगरपालिकाओं की सीमा में आवारा कुत्तों के प्रबंधन और गौसंरक्षण के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने नगरपालिकाओं की सीमा के भीतर आवारा कुत्तों की नसबंदी पर पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन भी दिया। मेनका गांधी ने जानवरों की सुरक्षा को लेकर सरकार की पहलों की सराहना की। अवसर पर उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू, सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव, तीनों नगर निगमों के आयुक्तों और उच्च अधिकारियों की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें… पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी को बर्खास्त करने की माँग

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button