Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

मराठी महाविद्यालय के पूर्व छात्र सम्मेलन मांदियाली-2026

हैदराबाद, मराठी साहित्य परिषद (मसाप), तेलंगाना द्वारा संचालित बड़ी चावड़ी, सुल्तान बाजार स्थित मराठी महाविद्यालय के पूर्व छात्र सम्मेलन मांदियाली-2026 का आयोजन काचीगुड़ा स्थित होटल बालाजी में संपन्न हुआ।

मांदियाली-2026 में पूर्व छात्रों का सम्मान समारोह

यहां मांदियाली-2026 के प्रचार संयोजक एस. विक्रमराजू व अविनाश केसकर द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मसाप तेलंगाना की अध्यक्ष डॉ. विद्या देवधर ने कहा कि तत्कालीन दौर में तेलुगु – उर्दू को छोड़कर अन्य भाषाओं के प्रति तब की सरकार का रवैया काफी हद तक उदासीन ही था। ऐसे मुश्किल दौर में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश गोपाल राव एकबोटे, आगाशे, डी.पी. जोशी जैसी हस्तियों ने इस महाविद्यालय की नींव रखी।

इसमें विवेक वर्धिनी शिक्षण संस्था ने कक्षाएं चलाने के लिए स्थान देकर सहयोग दिया। इस कॉलेज ने देश को कई प्रतिभाएं दीं। कई विद्यार्थी आज शिक्षा, पत्रकारिता, रक्षा, चिकित्सा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। इन पूर्व विद्यार्थियों से उम्मीद है कि वे कॉलेज को मुश्किल घड़ी में अपने अपने स्तर पर सहयोग देंगे। मराठी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. सुरेश कुलकर्णी ने कहा कि यह सभी के लिए गौरव की बात है कि मराठी के 22 पेपर पढ़ाने वाला यह देश का एकमात्र महाविद्यालय है।

यह भी पढ़ें… मेडिकल छात्र ने चिड़ियाघर में मनाया जन्मदिन

ग्रांट बंद होने से कक्षाएं चलाना हुआ असंभव

खासकर यह मसाप तेलंगाना द्वारा संचालित होने से सरकार को इस पर गर्व करना चाहिए, लेकिन विडंबना यह है कि इसका ग्रांट रोके जाने से कक्षाएं चलाना असंभव हो गया है। समाज को भी चाहिए कि अपने बच्चों को स्वभाषा में शिक्षा देने हेतु आगे आये। मसाप प्रबंधन कक्षाएं पुन संचालित करने तैयार है, लेकिन पर्याप्त फंड के अभाव में यह संभव नहीं हो रहा है। इसके लिए सेवाभावियों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने तेलंगाना सरकार से मराठी व हिन्दी सहित भाषाई अल्पसंख्यक सभी संस्थाओं को जरूरी सहयोग देने की मांग की।

मांदियाली-2026 में पूर्व छात्रों का सम्मान समारोह

कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित पूर्व छात्रों और गणमान्यों का स्वागत हिंदवी फेटा (पगड़ी) पहनाकर तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा प्रदान कर किया गया। इस दौरान मसाप के ऐतिहासिक त्रैमासिक पंचधारा के नए अंक का विमोचन भी किया गया। यह कार्यक्रम भरत डामरे, बालाजी चिंचोले, नरसिंग गवते, धनराज तपसाले, बालाजी वाडीकर, चन्द्रशेखर घरणीकर, अनिल बिरादार, संतोष पिंपले, श्रीहरि जाधव, सुधाकर मगर, प्रकाश ढवले आदि के संयोजन में आयोजित किया गया।

आरंभ में पूर्व छात्रा संयोजिका श्रीदेवी, सरोज, वीणा नाईक, श्वेता दीक्षित, डॉ. माया आदि ने गणमान्यों का स्वागत किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्वेता दीक्षित, शोभा गुंजे, उमा, सरोज तोल्डी, मंजुषा, हीरा, सुनीता, रेवती सावरेकर आदि ने नृत्य किया। चंद्रकांत व जगन्नाथ ने गायन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या शैलजा जोशी, डॉ. जी.के. माने, डॉ. कांचनमाला जतकर, प्रो. मीना देशपांडे, डॉ. शोभा शास्त्रा व डॉ. गोविंद देशमुख बतौर सम्माननीय अतिथि उपस्थित थे। इनके अलावा डॉ. अर्चना अचलेरकर, निर्मला कुलकर्णी, रवींद्र नाइक आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button