मारिया ने क्वींस क्लब का खिताब जीता
लंदन, जर्मन क्वालीफायर तात्याना मारिया ने विंबलडन के अभ्यास टूर्नामेंट क्वींस क्लब में जीत हासिल करके अपने कॅरियर का सबसे बड़ा खिताब जीतने के साथ खुद को क्वीन ऑफ क्वींस साबित किया।
दो बच्चों की 37 वर्षीय माँ मारिया ने लंदन में ग्रास कोर्ट पर खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में आवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 6-4 से हराकर अपना पहला डब्ल्यूटीए 500 खिताब जीता।विश्व रैंकिंग में 86वें नंबर की खिलाड़ी मारिया ने अपनी बेटियों चार्लेट और सेसिलिया तथा अपने पति और कोच चार्ल्स एडौर्ड मारिया के सामने जीत हासिल की।
मारिया ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं एक अच्छा उदाहरण हूँ कि मेरी उम्र में भी आप बड़ी ट्रॉफियाँ जीत सकते हैं। मुझे खुद पर बहुत गर्व है। उन्होंने अपने चौथे डब्ल्यूटी ए खिताब की राह में कैरोलिना मुचोवा, एलेना रयबाकिना और मैडिसन कीज सहित विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में शामिल चार खिलाड़ियों को हराया।(एपी)
यह भी पढ़ें… मैं ऐसी टीम संस्कृति बनाना चाहता हूँ, जहाँ हर कोई सुरक्षित और खुश रहे : गिल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



