आरएसकेएमपीएल में मारवाड़ किंग व नक्षत्रा ने दर्ज की जीत
हैदराबाद, राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली समाज के तत्वावधान में विजय आनन्द स्टेडियम, अत्तापुर में आयोजित टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली प्रीमियर लीग (आरएसकेएमपीएल-6) के तहत दो मैच खेले गए। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राधाकिशन परिहार एवं समाज बन्धु उपस्थित थे।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता के तहत खेले गए पहले मैच में मारवाड़ किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इसमें लक्ष्मण कच्छावा ने 97, संतोष सैनी ने 34, माही सोलंकी ने 11 रनों का योगदान दिया। हरीश परिहार ने तीन, सीताराम टाक ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएफसी शहशान की टीम 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी।
इसमें रितेश पंवार ने 29, अभिषेक टाक ने 25, धीरज परिहार ने 14, देवेन्द्र पंवार ने 13 रनों का योगदान दिया। दिनेश कुमार भाटी, धर्मेन्द्र, अर्जुन ने दो-दो, संतोष सैनी, लक्ष्मण कच्छावा, माही सोंलकी ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ दि मैच लक्ष्मण कच्छावा चुने गये। एक अन्य मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश पंवार उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… गौ ग्रास हेतु गौ दान पात्रों का वितरण
टॉस जीतकर हाइजेनबर्ग ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। नक्षत्रा ने 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए, जिसमें महेश परिहार ने 65, कुशाल सांखला ने 45, सूरज सांखाल ने 24, जीत देवड़ा ने 23, तरुण सोलंकी ने 20 रनों का योगदान दिया। प्रवीण टाक ने 3, कृष पंवार, उज्ज्वल मारोड़िया, दिवेश सांखला ने एक-एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाइजेनबर्ग की टीम के प्रज्वल टाक ने 15, हर्ष ने 11, उज्ज्वल मारोडिया ने 17, दिवेश सांखला ने 16 रन बनाए। तरुण सोंलकी व मदन पंवार ने 4-4, जीत देवड़ा व विजय देवड़ा ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ दि मैच तरुण सोलंकी चुने गये।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



