मारवाड़ी युवा मंच पर्ल महिला शाखा ने विद्यार्थियों में किया आवश्यक सामग्री का वितरण

हैदराबाद, मारवाड़ी युवा मंच पर्ल महिला शाखा द्वारा विद्यार्थियों के कल्याण हेतु सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा मंत्री सुमन घोड़ेला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह विशेष कार्यक्रम सेठ बनवारी लाल गवर्नमेंट हाई स्कूल, आश्चर्या होम (सिकंदराबाद) में आयोजित किया गया। शाखा अध्यक्षा शीतल जैन के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों को शाखा की ओर से नई टी-शर्ट, एग्जाम पैड तथा आवश्यक स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।

शाखा की सदस्यों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में शाखा की कर्मठ सदस्य संतोष गुजरानी, पूनम बोहरा, आशा लुणावत, उर्मिला ढल्ला, वंदना दुग्गड़ एवं लीला की विशेष सहभागिता रही। सभी ने एकजुट होकर सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाया। शाखा मंत्री सुमन घोड़ेला ने कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों एवं विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा, बच्चों की मुस्कान ही हमारी असली उपलब्धि है। हमारी शाखा भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर समाज सेवा और शिक्षा के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाती रहेगी।

यह भी पढ़ें… 7 मई से हैदराबाद में तेलंगाना केसरी कुश्ती चैंपियनशिप

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button