मारवाड़ी युवा मंच का कृत्रिम अंग शिविर, 412 दिव्यांग लाभान्वित
हैदराबाद, मारवाड़ी युवा मंच, ग्रेटर हैदराबाद के तत्वावधान में फीलखाना स्थित विष्णु फायर वर्क्स प्रांगण में आयोजित आठ दिवसीय 15वाँ कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के अंतिम दिन लगभग 50 दिव्यांगों ने सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर को बुधवार, 28 जनवरी तक विस्तारित किया गया है, जिसमें नये पंजीकरण नहीं होंगे।













शिविर के मुख्य संयोजक इन्द्र मेहता ने बताया कि अभी तक कुल 412 कृत्रिम अंग दिव्यांगों को वितरित किए गए। बड़ी संख्या में पंजीकरण होने की वजह से शिविर को बढ़ाकर 28 जनवरी तक किया गया, जिसमें सिर्फ पंजीकृत दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का वितरण व प्रत्यारोपित सेवा दी जाएगी। उन्होंने भारी संख्या में दूर दराज से आने वालों से आग्रह किया कि शिविर में वह न पधारें, क्योंकि नए पंजीकरण पूर्ण रूप से बंद कर दिए गए हैं। हम सभी से वादा करते हैं कि जल्द और शिविर लगाने की भावना रखते हैं। 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में शिविर स्थल पर मंच के अध्यक्ष महेन्द्र भंडारी द्वारा झंडा फहराया जायेगा।
यह भी पढ़ें… मारवाड़ी युवा मंच, ग्रेटर हैदराबाद के शिविर में पाँचवें दिन 182 दिव्यांगों की जाँच
मुख्य अतिथियों ने मंच के मानव सेवा कार्यों की सराहना की
मंच के अध्यक्ष महेन्द्र भंडारी ने कहा कि सोमवार, 26 जनवरी को मारवाड़ी युवा मंच ग्रेटर हैदराबाद के चुनाव अधिकारी ललित बंदा मुथा की अध्यक्षता में आगामी दो वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया जाएगा। मंच के महामंत्री जितेन्द्र मुणोत ने कहा कि आज शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ी युवा मंच, आंध्र तेलंगाना प्रांत के संस्थापक सोहनलाल कड़ेल, डॉ. रमना, क्षेत्रीय राजपूत समाज के प्रांतीय पूर्व अध्यक्ष टी. प्रेम सिंह, अखिल भारतीय कागज उद्योग समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उम्मीदवार टी. किशन सिंह, समाजसेवी बंकट भाटी, रमेश सोलंकी, तेलंगाना पेपर मर्चेंट असोसिएशन के महामंत्री आशीष भंसाली, शंखेश्वर महिला मंडल, तोपखाना के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मानव हित कार्य की सराहना की।
प्रेम सिंह ने कहा कि आपके कार्यों को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। भगवान से यही प्रार्थना है कि आप सभी को हमेशा ऐसी शक्ति देते रहे, जिसे मानव सेवा के ऐसे कार्य समय-समय पर होते रहें। शंखेश्वर महिला मंडल, तोपखाना की सदस्य पिंकी भंडारी ने कहा कि मंच इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों दिव्यांगों के सपने को नए पंख देने का जो कार्य कर रहे हैं, वह अनुमोदनीय व अनुकरणीय है।
मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों के परिवार से पधारे दर्शना हुंडिया ने कहा कि युवा मंच समय-समय पर किसी न किसी कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों व निर्धनों की मदद कर उनके जीवन स्तर को उच्च करने में मदद करता है। मंच के कोषाध्यक्ष राहुल भंसाली के सात वर्षीय पुत्र दिव्यांश भंसाली ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच के उपाध्यक्ष विक्रम आई.आई.डब्ल्यू. ने कहा कि दिव्यांश भंसाली की अनुमोदना सुनकर उपस्थित सदस्यों को भविष्य में ऐसे कार्य करने की नई शक्ति व प्रेरणा मिली। शिविर में पधारे अतिथियों व लाभार्थी परिवार के सदस्यों का शॉल, माला व स्मृति-चिह्न द्वारा बहुमान किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



