मसान की होली मणिकर्णिका घाट पर खेली जाती है

मसान की होली साधु-संत ही खेलते हैं। हालांकि समय बदलने के साथ कुछ शिव भक्त भी इसमें शामिल होने लगे हैं।

हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन के बाद अगले रोज लोग रंगों से होली खेलते हैं। देशभर में लोग इस दिन एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में होली के अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं। ब्रज की होली देशभर में प्रसिद्ध है। ब्रज में लडुमार, लट्ठमार, फूलों की और छड़ीमार होली खेली जाती है।

देश का एक ऐसा हिस्सा है, जहां लोग चिता की राख से होली खेलते हैं। ये होली भी बड़ी प्रसिद्ध है। इसे मसान की होली कहा जाता है। इस अनोखी होली को देखने देश-विदेशों से लोग आते हैं। ये होली काशी के मणिकर्णिका घाट पर खेली जाती है।मान्यता है कि काशी नगरी में चिता की राख से होली खेलने की परंपरा स्वयं भगवान भोलेनाथ ने शुरू की थी।

काशी की मसान होली: साधु-संतों का अनोखा उत्सव

इसके पीछे एक गहरा आध्यात्मिक कारण बताया जाता है। शिव अपने विवाह के बाद पहली बार काशी पहुंचे थे। उस दिन लोगों ने होली खेलकर खुशी जाहिर की थी। इस उत्सव में सारे देवी-देवता एकत्र हुए थे। शिव पुराण और दुर्गा सप्तशती के अनुसार, शंकर भगवान के प्रिय गण भूत-प्रेत, यक्ष और गंधर्व इस उत्सव में शामिल नहीं हो पाए थे।

इसके बाद भोलेनाथ ने फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को मसान की होली मणिकर्णिका घाट पर खेली जाती है मणिकर्णिका घाट पर श्मशान में अपने गणों के साथ भस्म की होली खेली थी। तभी से काशी में मसान होली खेलने की परंपरा चली आ रही है। नागा साधु, अघोरी और अन्य साधु-संत इस उत्सव में शामिल होते हैं।

मणिकर्णिका घाट पर बाबा महाश्मशान नाथ और माता मसान काली की आरती होती है। इसके बाद जलती चिताओं के बीच राख़ से होली खेलने का अद्भुत उत्सव शुरू होता है। मसान की होली साधु-संत ही खेलते हैं। हालांकि समय बदलने के साथ कुछ शिव भक्त भी इसमें शामिल होने लगे हैं। ज्यादातर लोग दूर से ही इस उत्सव का आनंद लेते हैं। महिलाएं इस उत्सव से दूर ही रहती हैं, क्योंकि उनका इस उत्सव में भाग लेना वर्जित है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button