मासांत तक हो एचसिटी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण : सृजना
हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एच-सिटी परियोजनाओं लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया मार्च मासांत तक पूरी की जाए। सीएमसी आयुक्त सृजना ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े अधिकारियों के साथ एचसिटी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना इंजीनियरों को निर्देश दिया कि आईआईआईटी जंक्शन और ख्वाजागुड़ा जंक्शन पर डीएलएफ से बीएचईएल तक बनने वाले फ्लाईओवर कार्यों को मार्च 2027 तक पूरा करने हेतु विस्तृत कार्यसूची तैयार की जाए।
जोनल आयुक्त और उपायुक्तों को निर्देश दिया गया कि वह टाउन प्लानिंग विभाग के साथ समन्वय कर प्रभावित संपत्तियों को 31 मार्च तक इंजीनियरिंग प्रॉजेक्ट्स विभाग को हस्तांतरित करें। साथ ही भूमि मालिकों से चर्चा कर उन्हें टीडीआर स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। आयुक्त ने इंजीनियरिंग विभाग को कार्यों की प्रगति तेज करने और निर्धारित सख्त समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जून तक अधिकतम कार्य पूरे किए जाएँ। साथ ही कार्यों की गतिविधियों, समयसीमा और प्रगति को दर्शाने वाले चार्ट प्रस्तुत किए जाएँ।
तय समय-सारिणी का सख्ती से पालन करने के निर्देश
तय समय-सारिणी का कड़ाई से पालन हो। जोनल आयुक्तों को यह निर्देश दिया गया कि विभिन्न कार्यों के लिए दी गई प्रशासनिक स्वीकृतियों की समीक्षा की जाए। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर की सभी झीलों से जून मासांत तक जलकुंभी को पूरी तरह हटाया जाना होगा।
यह भी पढ़ें… महिलाओं के स्वास्थ्य प्रोफाइलिंग कार्यक्रम में न हो ढिलाई : स्वास्थ्य मंत्री
बैठक में श्मशान घाटों के विकास, पार्कों के सुधार, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और फुटपाथों की सफाई जैसे योजनाबद्ध कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए गए। फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए जोनल आयुक्त को उपायुक्तों और टाउन प्लानिंग विभाग के साथ समन्वय कर कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिये कि किसी भी कानूनी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने से पहले आयुक्त को सूचित किया जाए और आवश्यक होने पर पुलिस सुरक्षा प्राप्त की जाए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



