आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति, 99 अधिकारियों को लाभ

हैदराबाद, आबकारी विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा करते हुए सरकार ने एक साथ 99 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के पहले सप्ताह में हुई इस कार्रवाई से विभागीय ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) के माध्यम से 22 दिसंबर को 53 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई।

इन पदोन्नतियों के चलते निचले स्तर पर बनी रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके तहत एक्साइज इंस्पेक्टर्स को असिस्टेंट एक्साइज सुपरिंटेंडेंट (एईएस) और सब-इंस्पेक्टर्स को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया।
तीन सदस्यीय डीपीसी समिति की बैठक में पदोन्नतियों पर निर्णय लिया गया। समिति में वरिष्ठ अधिकारी एम. रघुनंदन राव, सी. हरिकिरण तथा जे.वी. विजयलक्ष्मी शामिल हैं।

समिति की अनुशंसा पर 16 इंस्पेक्टर्स को एईएस तथा 30 सब-इंस्पेक्टर्स को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस संबंध में विभाग ने आवश्यक आदेश भी जारी कर दिए हैं। उसी तरह, पदोन्नत अधिकारियों को मल्टीजोन के आधार पर तैनाती दी गई है। इंस्पेक्टर से एईएस बने 16 अधिकारियों में से मल्टीजोन-1 में 8, मल्टीजोन-2 में 8 अधिकारी शामिल हैं। सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने 30 अधिकारियों में से मल्टीजोन-1 में 15, मल्टीजोन-2 में 15 अधिकारी हैं।

आबकारी आयुक्त सी. हरिकिरण ने वरंगल और हैदराबाद के नोडल डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि हेड कांस्टेबलों को सब-इंस्पेक्टर तथा कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत करने के लिए आवश्यक सूचियां जल्द तैयार की जाएं। बताया गया कि अधिकारियों का मानना है कि इन पदोन्नतियों से विभाग में कार्यकुशलता बढ़ेगी, फील्ड स्तर पर निगरानी मजबूत होगी और राजस्व संग्रह के साथ-साथ अवैध शराब व नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को और धार मिलेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button