माता की चौकी और गरबा नृत्य कार्यक्रम सम्पन्न

हैदराबाद, बिहार असोसिएशन हैदराबाद की इकाई बिहार महिला शक्ति द्वारा माता की चौकी और गरबा नृत्य का आयोजन बिहार भवन में किया गया। बिहार महिला शक्ति की महासचिव डॉ. आशा मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह आयोजन दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया जिसमें हैदराबाद के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाली बिहार एवं उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने भाग लिया।

सर्वप्रथम माता दुर्गा का मंडप सजा कर पूजा की गई। महिलाओं ने टीका लगाकर रक्षा सूत्र बाँधे। बिहार की लोक भाषाएँ, मैथिली, भोजपुरी और हिन्दी में लोक धुन पर आधारित भक्ति पूर्ण भजन गाये गए जिससे सभा में उपस्थित सभी महिलाएँ भक्ति विभोर हो गईं। जयकारा के उपरांत भोग लगाए गए और आरती की गई। उपस्थित महिलाओं ने माता का प्रसाद ग्रहण गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में गरबा डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। ऋद्धि गुप्ता द्वारा क्लासिकल नृत्य के एकल प्रदर्शन ने सबका मन मोह लिया। महिला शक्ति की अध्यक्ष रेखा सिंह ने सभी का स्वागत किया। कार्यकारिणी सदस्य बिनीता सिंह, रेखा सिंह (बोयेनपल्ली), करुणा सिंह और कोषाध्यक्ष अनिता सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने सुमधुर भजन गाये। पिंकी सिंह, ऊषा कुमारी ने मंडप सजाने में सहयोग किया। उपर्युक्त सभी कार्यकारिणी सदस्यों के प्रयास से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें… ज्येष्ठायणी माता का भव्य जागरण सम्पन

सदस्यों और प्रतिभागियों ने भजन व गरबा उत्सव मनाया

इनके अलावा प्रेमशीला सिंह, सुनीता यादव, निवेदिता श्रीवास्तव, नीलम सिंह, अनामिका मिश्रा, मनीषा सिंह, अर्चना पांडे, अमिता चौधरी, मंजू श्रीवास्तव, विनीता राय, कल्पना सर्राफ और सुमिता सिंहा का आर्थिक सहयोग रहा। डिम्पल, नीतू सिंह, श्वेता पांडे, पूजा मिश्रा आदि ने भी आयोजन में सहायता की।

अवसर पर नेहा वर्मा, कामिनी झा, सिंधु कुमारी, पूर्णिमा सिंह, आरती जजोदिया, हेमलता, प्रियंका रेड्डी, मेघा सर्राफ, चंचल सिंह, नीता राय, प्रतिभा भारती, करुणा सिंह, सुनीता यादव, प्रतिभा शर्मा, पी. विजया रेड्डी, रंजना श्रीवास्तव, प्रशंसा श्रीवास्तव, निरंजना श्रीवास्तव, नूतन झा, मधु सिंह, रमिता पंडित, सिद्धि सिंह, स्वाति गुप्ता, आरू, पृषा आदि ने उपस्थित होकर भजन और गरबा नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने सुरुचि भोज का आनंद लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button