मॉरीशस का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है भारत-मॉरीशस संबंधों का गौरवपूर्ण सम्मान – प्रधानमंत्री मोदी


मॉरीशस, मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत-मॉरीशस संबंधों का गौरवपूर्ण सम्मान है ।
उन्होंने कहा कि, मैं मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है। यह 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और मॉरीशस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों के प्रति श्रद्धांजलि है। यह क्षेत्रीय शांति, प्रगति, सुरक्षा और सतत विकास के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता की स्वीकृति है। और, यह ग्लोबल साउथ की साझा आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है।
मैं इस पुरस्कार को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं इसे सदियों पूर्व भारत से मॉरीशस आए आपके उन पूर्वजों के साथ-साथ उनकी सभी पीढ़ियों को समर्पित करता हूं। अपने कठिन परिश्रम से उन्होंने मॉरीशस के विकास में एक सुनहरा अध्याय लिखा और इसकी जीवंत विविधता में योगदान दिया। मैं इस सम्मान को एक जिम्मेदारी के रूप में भी स्वीकार करता हूं। मैं अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करता हूं कि हम भारत-मॉरीशस रणनीतिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।( PIB)

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
यह भी पढ़ें– आबकारी विभाग का वरिष्ठ सहायक एसीबी के हत्थे चढ़ा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
