महापौर और उप महापौर दी ईद की शुभकामनाएँ
हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम की महापौर गदवाला विजयलक्ष्मी और उप महापौर मोते श्रीलता शोभन रेड्डी ने शहर के नागरिकों विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को रमजान ईद के अवसर पर शुभकामनाएं दीं है। महापौर विजयलक्ष्मी ने यहां जारी एक शुभकामना संदेश में कहा कि रमजान ईद मानवता, सहिष्णुता, प्रेम और आपसी सहायता का प्रतीक है। समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला यह पवित्र त्यौहार सभी के लिए शांति, खुशी और समृद्धि लाए, साथ ही उपवास के माध्यम से आध्यात्मिक शुद्धि प्राप्त करे। हैदराबाद शहर हमेशा सद्भाव और सद्भावना की अपनी परंपराओं को जारी रखे।
ईद से समाज में प्रेम और भाईचारा होगा मजबूत
अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिये गये हैं कि ईद दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए शहर में उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। नगर प्रशासन यातायात, सफाई, पेयजल आदि सुविधाओं पर पूरा ध्यान दे रहा है। महापौर ने कामना की कि ईद पर प्रेम, शांति और एकता और अधिक मजबूत हो। उप महापौर श्रीलता शोभन रेड्डी मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए उनसे गंगा-जमुना की संस्कृति को दर्शाते हुए, यह त्योहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाने की कामना की।
यह भी पढ़ें— विपक्ष की आलोचना का प्रभावी ढंग से जवाब देगी कांग्रेस
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



