मेदक : सुलोचना हत्याकांड में प्रेमी समेत 2 गिरफ्तार

मेदक, मेदक जिले की पापन्नापेट पुलिस ने एडुपायला स्थित श्री वन दुर्गा भवानी मंदिर के पास नागसनपल्ली पुल के समीप सुलोचना नामक महिला की हत्या के मामले में उसके प्रेमी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीएसपी प्रसन्न कुमार ने बताया कि महिला का शव मिलने के बाद मृतका की पहचान पापन्नापेट, कोंडापाका गाँव निवासी बी. सुलोचना (35) के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह मजदूरी कर जीवन व्यतीत कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात रामायमपेट निवासी मिस्त्रा राजू से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

बताया गया है कि राजू ने सुलोचना को कुछ सोने के गहने भी दिए थे, लेकिन सुलोचना के किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध होने का शक हो गया था। सोमवार को राजू अपनी सहयोगी बुल्ली के साथ सुलोचना को दोपहिया पर बैठाकर एडुपयाला के बाहरी इलाके में स्थित तालाब के पास ले गया। वहाँ दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पहले से योजना बनाकर आए राजू ने लाठी से सुलोचना पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : नौकरी न मिलने पर खुदकुशी की

घटना के बाद आरोपियों ने महिला के गले से सोने के गहने उतार लिए और वहां से फरार हो गए। एडुपयाला क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच के दौरान मृतका की पहचान सुलोचना के रूप में हुई। जाँच के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजू और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने के गहने बरामद कर लिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button