मेदक : पहाड़ पर तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दहशत
मेदक, मेदक जिले के तूप्रान स्थित गुंडरेड्डीपल्ली के पास एक पहाड़ी पर दो तेंदुओं को एक साथ देखे जाने से इलाके में दहशत फैल गई। तूप्रान से मल्कापुर जाने वाले मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पहाड़ी पर बैठे तेंदुओं को देखा और अपने मोबाइल फोन में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
बताया गया है कि दोनों तेंदुए काफी देर तक पहाड़ी पर बैठे दिखाई दिए। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिससे आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया। किसानों और ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने किसानों और पशुपालकों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या पहाड़ी इलाकों में न जाएँ और विशेष रूप से रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचें।
यह भी पढ़ें… लंगरहौज पत्थरबाजी में पुलिस कॉन्स्टेबल घायल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



