मेडचल : वीआरओ एसीबी की गिरफ्त में
हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के मामले में मेडचल-मल्काजगिरी जिला, कुतुबुल्लापुर तहसील के ग्रामीण राजस्व अधिकारी (वीआरओ) को गिरफ्तार किया।
एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि वीआरओ व ग्राम पालना कार्यालय के जूनियर सहायक जी. गणेश 15 हजार रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि शिकायतकर्ता ने फैमली सर्टिफिकेट के सिलसिले में कार्यालय से संपर्क किया था, जिसके बदले में गणेश ने पैसों की मांग की।
यह भी पढ़ें… मंचीरियाल : नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
शिकायतकर्ता ने गणेश को पहले चरण में 5 हजार रुपये नकद दिए, लेकिन गणेशा सर्टिफिकेट जारी करने के बदले में अतिरिक्त पैसों की मांग कर रहा था। आज सुबह उसे 15 हजार रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की नकदी स्वीकारते हुए जाल में फंसा लिया गया। उसे आगे की कार्रवाई के तहत नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



