बस में सफर के दौरान महिला के बैग से 20 तोला आभूषण चोरी
हैदराबाद, नगर के कुकटपल्ली में रहने वाली महिला का अनंतपुर से हैदराबाद यात्रा के दौरान आभूषणों से भरा बैग चोरी हो गया। कुकटपल्ली निवासी कीर्तना नामक महिला अपने परिवार के साथ मीना ट्रैवल्स की बस से अनंतपुर से हैदराबाद आ रही थी। रात के सफर के बाद जब बस सुबह एमजीबीएस (सीबीएस) पहुंची, तब महिला को अपने हैंडबैग से करीब 20 तोला सोने के आभूषण गायब होने का पता चला।
घटना के तुरंत बाद महिला अपने परिजनों के साथ अफजलगंज पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की घटना की जांच चल रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही बस स्टाफ और अन्य यात्रियों से भी पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें… यातायात पुलिस ने 466 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



