नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति-2 की बैठक संपन्न

हैदराबाद, भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति-2 की बैठक राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के तत्वावधान में डॉ. ज्योतिस सत्यपालन, प्रोफेसर, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

डॉ. जे. रेणुका, संयुक्त निदेशक (राभा) के स्वागत भाषण से बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में 40 सदस्य संस्थानों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ. गोपाल लाल, कार्यकारी निदेशक, भाकृअनुप-नार्म, आयोजक संस्थान ने सभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि नराकास की बैठकों में कार्यालय अध्यक्ष की सहभागिता न होना प्रश्न चिह्न है।

मात्र आंकड़ों के प्रबंधन से सक्रिय अनुपालन कदापि नहीं हो सकता। हम सब अपने पदनामों को परे रखकर एक साथ जुड़कर राजभाषा का कार्य करेंगे, यह एक उत्तम प्रगतिशील व्यावहारिक प्रयास होगा। अनिर्बान कुमार बिश्वास, उपनिदेशक (रा.भा), क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, बेंगलुरू ने तिमाही प्रगति रिपोर्ट की ऑनलाइन समीक्षा कर रेखांकित किया कि राजभाषा के नियम का उल्लंघन करने से प्रशासनिक कार्रवाई होगी। राजभाषा की नीति अब केवल प्रोत्साहन की नीति नहीं, अपितु कानून बन चुका है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में शिक्षा महाविद्यालय द्वारा हिन्दी पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित

अध्यक्ष डॉ. ज्योतिस सत्यपालन, प्रोफेसर, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान ने सभी से अनुरोध किया कि भारत सरकार के बने राजभाषा संबंधी नीति नियम व मानदंडों का कड़ी सावधानी से अनुपालन किया जाए। अब यह देखा जा रहा है कि भारत में राष्ट्रीय एककीकरण हिन्दी भाषा में हो रहा है। हमारी संस्कृति समृद्ध है, हमें उसका गौरव करना चाहिए। अनीता पाण्डे, सदस्य-सचिव के धन्यावद ज्ञापन से बैठक का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button