रामकोट में जैन सेवा संघ महिला विभाग की बैठक
हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की बोर्ड मीटिंग श्री जैन सेवा संघ भवन, रामकोट में आयोजित की गयी। संस्था अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन एवं मंत्री रेमा जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलाचरण से मीटिंग का आरंभ हुआ।
तत्पश्चात विश्व शांति के लिए मौन रखा गया। सीमा शील कुमार जैन ने सभी का स्वागत किया। रेमा जैन द्वारा फरवरी-मार्च के मिनिट्स का वाचन किया गया। जैन रत्न मीना मुथा द्वारा आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी गयी। साथ ही उन्होंने फरवरी-मार्च माह के आय-व्यय का ब्यौरा दिया। मीटिंग में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसके तहत आगामी 29 मार्च को त्रयनगर महिला मंडलों के लिए स्तवन प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से श्री जैन सेवा संघ भवन, रामकोट में आयोजित की जाएगी।
त्रयनगर के सभी महिला मंडलों को इससे ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील की गई। इसकी संयोजिका कल्पना सुराणा एवं अरुणा शाह हैं। इसी तरह मार्च में होने वाले प्रॉजेक्ट पर चर्चा की गई। इसके तहत केड़िया कॉलेज में आगामी 30 मार्च को सुबह 11 बजे से सैनिटरी पैड्स वेंडिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया गया। अवसर पर परामर्शदाता अरुणा शाह, चेयरपर्सन मीना मुथा, उपाध्यक्ष कल्पना सुराणा, सह मंत्री सविता राय सोनी, सह कोषाध्यक्ष प्रतिभा बाकलीवाल प्रॉजेक्ट संयोजक अल्का चौधरी, हंसा बेन सावड़िया, प्रीति सावला, सीमा मेहता, सोनाली शाह की उपस्थिति रही। सविता राय सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढे़: समन्वय की 7वीं बैठक में जुम्बा और योग का उत्साह
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





