समन्वय की 7वीं बैठक में जुम्बा और योग का उत्साह

हैदराबाद, समन्वय की 7वीं आम बैठक का आयोजन लोअर टैंकबंड स्थित होटल मैरियेट में जुम्बा के साथ अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण योग एवं जुम्बा के क्षेत्र में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली विशेषज्ञ किरण द्वारा प्रस्तुत एक्वा पूल जुम्बा रहा। उनके सजीव एवं ऊर्जावान प्रदर्शन ने सभी सदस्यों को सहभागिता के लिए प्रेरित किया। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष नम्रता बल्दवा के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके पश्चात सचिव नवनीता मानधना ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की। ग्रीटिंग्स कमेटी द्वारा फरवरी माह के सदस्यों के बर्थडे की घोषणा की गई। इसके पश्चात किंगडम ग्रुप ने पूल में आकर्षक जुम्बा प्रस्तुति देकर समां बाँध दिया। सदस्यों ने संगीत की धुन पर नृत्य किया, रील्स बनाई तथा लाइव बैंड का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें… इंटरकॉलेजिएट फेस्ट ‘बिजकॉन 2026’ संपन्न

कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट मध्याह्न भोज के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन किंगडम ग्रुप की सदस्य अरुणा डागा, आरती बल्दवा, आरती लाहोटी, बरखा कोठारी, दीपा बियाणी, सरिता मूंदड़ा, कोमल राठी, सुष्मिता तोतला, सुषमा मलानी, श्रद्धा सोनी, श्रद्धा बहेती, सुजाता लाखोटिया, पूजा लोहिया, ऊषा झंवर, शिवकांता लोहिया एवं माधुरी बजाज द्वारा किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button