लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद राजधानी की सभा संपन्न
हैदराबाद, लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद राजधानी की सभा अध्यक्ष राजेंद्र जैन की अध्यक्षता में होटल बीकानेर वाला, बंजारा हिल्स में आयोजित की गई।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रमेश गांधी ने ध्वज वंदन किया। तत्पश्चात उपस्थिति सदस्यों ने गुलज़ार हौज में हुई अग्नि दुर्घटना में दिवंगत मोदी अग्रवाल परिवार के 17 सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की अजेय सफलता व भारतीय सैनिकों के अदम्य पराक्रम की अनुमोदन करते हुए समस्त देशवासियों को बधाई दी गयी। तत्पश्चात अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने अध्यक्षीय संबोधन में सभी सदस्यों का स्वागत व अभिन्नदन किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में सदस्यों द्वारा क्लब के द्वारा सेवा कार्य संचालित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्लब के मानद मंत्री प्रकाश एच. भंडारी ने विगत वर्ष 24-25 के विगत 11 माह में किये गये सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही सदस्यों द्वारा क्लब को संचालित करने में प्रदत्त सहयोग व मार्गदर्शन के लिए आभार ज्ञापित किया। कोषाध्यक्ष मुन्नालाल बंग ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें… 422वाँ श्री दादू निर्वाण महोत्सव सम्पन्न
अवसर पर क्लब के आगामी लॉयनिस्टिक वर्ष 25-26 के लिए सर्व सम्मति से पुन: श्रीगोपाल अट्टल (टिंकू) को अध्यक्ष, प्रकाश एच. भंडारी को मानद मंत्री, मुन्नालाल बंग को कोषाध्यक्ष व रमेश गांधी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने श्रीगोपाल अट्टल को आगामी कार्यकाल में हर संभव सहयोग की भावना व्यक्त की।
रमेश गांधी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ मीटिंग संपन्न हुई। अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तमदास मानधना, गौतम आलिजार, लक्ष्मीनारायण राठी, श्रीकिशन बंग, मुन्नालाल बंग, गोविंद चांडक, रमेश गांधी, बालकृष्ण नावंदर, श्रीगोपाल अट्टल, पुरुषोत्तम अटल, दीपक अग्रवाल, कमल किशोर गोयनका, राजेश अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



