श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की बैठक संपन्न

Ad

हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की बैठक शर्मिला पांड्या के निवास पर रखी गई। संस्था की अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन एवं मंत्री रेमा जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि बैठक का आरंभ मंगलाचरण से किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन ने सभी का स्वागत किया। उत्सव मेला के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भांडकजी तीर्थ यात्रा संघ की जानकारी देते हुए सर्वसम्मति से 2 जनवरी को रात्रि में दक्षिण एक्सप्रेस से प्रस्थान तय किया गया।

संघ यात्रा की संयोजिका सुमित्रा सेठ, सविता रायसोनी, हंसाबेन को नियुक्त किया गया। 1 नवंबर तक संयोजिकाओं के पास नाम लिखा सकते हैं। कोषाध्यक्ष शर्मिला पांड्या द्वारा प्रस्तुत ऑडिट सर्वसम्मति से पारित किया गया। उत्सव मेला का आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया गया। चेयरपर्सन मीना मुथा ने आश्रम की जानकारी दी। बैठक में आगामी माह के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। 1 नवंबर को दिवाली मिलन का कार्यक्रम तय हुआ, जिसकी संयोजिका सीमा सिंघी एवं सुमित्रा सेठ होंगी। कार्यक्रम में तंबोला, हास्य नाटिका और अन्य प्रोग्राम होंगे।

Ad

यह भी पढ़े: श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर में द्वार उद्घाटन संपन्न

अवसर पर परामर्शदाता सुशील संचेती, चेयरपर्सन मीना मुथा, अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन, उपाध्यक्ष कल्पना सुराणा, मंत्री रेमा जैन, कोषाध्यक्ष शर्मिला पांड्या, सह मंत्री सविता राय सोनी, सह कोषाध्यक्ष प्रतिभा बाकलीवाल, फिजियोथेरेपी संयोजिका अल्का चौधरी, सह संयोजिका सुमित्रा सेठ, पर्यटन संयोजिका हंसा सांवडिया, व्यवस्था समिति सीमा सिंघी, सीमा मेहता, प्रीति सावला की उपस्थिति रही। मंत्री रेमा जैन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ मीटिंग संपन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button