श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की सभा आयोजित
हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, हैदराबाद की सभा आज जैन धर्म स्थानक, डबीरपुरा में संघ अध्यक्ष दिलीप कुमार धारीवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अवसर पर आगामी चातुर्मास के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विभिन्न समितियों का गठन किया गया। संघ के मंत्री पारस डोसी व प्रसार प्रचार मंत्री मदनलाल संचेती द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभा का शुभारंभ त्रिशाला महिला मंडल के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत नवकार महामंत्र से हुआ।
अध्यक्ष दिलीप कुमार धारीवाल ने सभी का स्वागत करते किया। उन्होंने सभी से आगामी चातुर्मास में समय व सेवा प्रदान करने का आग्रह किया। कार्याध्यक्ष पारसमल कटारिया ने बताया कि इस वर्ष संघ के तत्वावधान में जैन धर्म स्थानक, डबीरपुरा में करिश्माश्रीजी म.सा., अणिमाश्रीजी म.सा., सर्वज्ञश्रीजी म.सा. आदि ठाणा- 3 का चातुर्मास होगा। उन्होंने स्थानक भवन के नवीकरण की सम्पूर्ण रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि भवन के पहले माले पर हॉल को नया रूप दिया जा रहा है।
चातुर्मास हेतु समितियों का गठन और जिम्मेदारियाँ
यहाँ स्टेज बनाया जा रहा है। इसके साथ फुल्ली फर्निश्ड 5 रूम तैयार हो रहे हैं। साथ ही विगत 4 वर्षों से प्रति रविवारीय निरंतर चल रही धर्म कक्षा के लिए सुरेश चंद बोहरा की प्रशंसा की। महामंत्री सुरेशचंद बोहरा ने गत बैठक का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया। महामंत्री ने आगामी चातुर्मास को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों के गठन के लिए रूप रेखा प्रस्तुत की।
उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल व संजू तातेड़ को चातुर्मास संयोजक एवं मदनचंद पोकरणा व निधि श्रीश्रीमाल को सह-संयोजक मनोनित किया। धन संग्रह समिति में पारसमल कटारिया, गौतमचंद सिंघवी, अभयकुमार सिंघवी व दिलीप लोढ़ा, भोजन समिति में पदमचंद सिसोदिया, संतोष कटारिया, पुरसगरी समिति में पदमचंद तातेड़, धीरज लोढ़ा, शांतिलाल भंसाली, दिव्या श्रीश्रीमाल, त्रिशला महिला मंडल, आवास-निवास समिति में किशोर कटारिया, संतोष कटारिया, ललित धारीवाल, वायवच्च समिति में गौतमचंद सिंघवी, विजय कटारिया, निधि श्रीश्रीमाल, धार्मिक कार्यक्रम समिति में भावना सिसोदिया, स्नेहा कटारिया का चयन किया गया।
यह भी पढ़ें… मारवाड़ी युवा संगठन की महादेव महाकथा को लेकर बैठक आयोजित
नवीन पदाधिकारियों का चयन और चातुर्मास योजना
उन्होंने बताया कि चातुर्मास में प्रतिदिन सुबह धार्मिक कक्षा एवं कक्षा के पश्चात अल्पाहार व प्रति रविवार प्रवचन पश्चात गौतम प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। मंत्री पारस डोसी ने बताया कि स्थानक भवन के नवीकरण में संदीप कटारिया का विशेष सहयोग रहा। भवन में जेठमल भीखमचंद सिसोदिया परिवार द्वारा 100 कुर्सी व 2 टेबल भेंट किये जाने पर संघ की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
महामंत्री ने वर्तमान पदाधिकारियों के कार्यकाल पूर्ण होने पर नए पदाधिकारियों के चयन हेतु चर्चा की। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने इसी टीम को अगले एक और वर्ष के लिए मनोनीत किया। अवसर पर दिलीप कुमार धारीवाल, पारसमल कटारिया, सरेशचंद कटारिया, सरेशचंद बोहरा, पारस डोसी, गौतमचंद सिंघवी, प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल, अभय कुमार सिंघवी, दिलीप लोढ़ा, किशोर कटारिया, पदमचंद तातेड़, मदनचंद पोकरणा, शांतिलाल भंसाली, कलेशचंद बम्ब, मदनलाल संचेती, सुभाष मुणोत, सुरेश गादिया, ललित धारीवाल, अमित बोहरा, विजय कटारिया, संतोष कटारिया, संदीप कटारिया, संगीता सिंघवी, दीपा श्रीश्रीमाल, अंजलि बोहरा, स्नेहा कटारिया, विभा सिंघवी, निधि श्रीश्रीमाल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



