भागवत कथा के संबंध में मीटिंग आज
हैदराबाद, राजस्थानी जागृति समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजनार्थ रविवार 29 मार्च को सिद्दिअम्बर बाजार स्थित बाहेती भवन में मीटिंग आयोजित की जाएगी।
यहाँ समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास सोमानी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समिति द्वारा बाहेती भवन में आगामी 9 से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन मध्याह्न 3 से शाम 7 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा। कथा के लिए मुख्य यजमान अग्रवाल समाज तेलंगाना के पूर्व अध्यक्ष अंजनी कुमार अग्रवाल एवं सह मुख्य यजमान अग्रवाल समाज के निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने स्वीकृति प्रदान की है।
यह भी पढे़: तेलंगाना विधानसभा आज
दैनिक यजमान वेणुगोपाल तोतला, कृष्ण कुमार सौंथलिया, कमल किशोर कांकानी, जमनालाल मनोहर लाल कांकानी, अशोक कुमार हीरावत जैन, हीरालाल सोमानी चिनूर की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है। श्रीमद् भागवत कथा में समाज के धार्मिक बंधुओं ने सहयोग का आश्वासन दिया है। श्रीमद् भागवत कथा को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए सभी समाजों के धार्मिक बंधुओं से सहयोग करने का निवेदन किया गया है। सभी से रविवार 29 मार्च को मीटिंग में भाग लेने व पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



