मेहंदीपुर बालाजी (हनुमानजी) का विशाल मेला आयोजित
हैदराबाद, श्री बालाजी परिवार हैदराबाद द्वारा मेहंदीपुर बालाजी (हनुमानजी) का विशाल मेला शमशाबाद स्थित एस.एस. कन्वेंशन में भव्यता के साथ आयोजित किया गया, जिसमें गायकों ने भजन प्रस्तुत कर सारा वातावरण भक्ति के रंग में रंग दिया। आज श्री बालाजी परिवार हैदराबाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गोल्डन वर्क से बाबा का श्रृंगारिक दरबार अत्यंत भव्य रूप से सजाया गया, जिसे देखने के लिए भक्त उमड़ पडे।

कार्यक्रम में राजस्थान के प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी भक्तों को एक ही स्थल पर करने के लिए मिले। प्रसिद्ध गायक राज पारीक, परविंदर पलक, निहाल ठकरान, राजू मुरारी दाहिमा, सागर व्यास, पंकज ओढा, अनुराग भूतड़ा, चेतन दाहिमा ने अपनी मधुर वाणी से वातावरण को भक्तिमय बनाया। कार्यक्रम में संगीत नरेश पूनिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रदान किया गया। अवसर पर अतिथियों व भक्तों का स्वागत रोहित अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अभिषेक जालाना, जयपाल चौधरी, रामानंद अग्रवाल, रवि अग्रवाल ने किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





