मिधानि ने गर्व और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

हैदराबाद, रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा सार्वजनिक उपक्रम मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि) ने 79वाँ स्वतंत्रता दिवस कार्यालय परिसर में देशभक्ति के उत्साह और गौरव के साथ मनाया। अवसर पर डॉ. एस.वी.एस. नारायण मूर्ति, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सी एंड एमडी), मिधानि, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवारजन उपस्थित थे। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मूर्ति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई।

सीआईएसएफ दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।डॉ. मूर्ति ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि यह भविष्य के लिए जिम्मेदारी को निभाने का दिन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा किसी भी राष्ट्र की स्वतंत्रता की नींव है। रणनीतिक शक्ति केवल युद्धभूमि पर नहीं, कारखानों में, अनुसंधान प्रयोगशालाओं में और आप जैसे देशभक्त पेशेवरों के हृदय में गढ़ी जाती है।

डॉ. मूर्ति ने भारत की रक्षा उत्पादन में हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में स्वदेशी रक्षा उत्पादन 1,50,590 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गया, जबकि रक्षा निर्यात 23,622 करोड़ रुपये तक पहुँच गए हैं। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन में मिधानि की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें मिसाइल, एयरोस्पेस, नौसेना प्रणालियों, ऊर्जा और अंतरिक्ष कार्यक्रमों (जैसे इसरो का गगनयान मिशन) के लिए आवश्यक सामग्रियों का स्वदेशीकरण और आपूर्ति शामिल है।

यह भी पढ़ें… देश की तस्वीर बदलने में तेलंगाना की अहम भूमिका

मिधानि ने कर्मचारियों और छात्रों को पुरस्कार व सम्मान दिए

मिधानि ने उन्नत मिश्र धातुओं, आर्मर समाधानों और रणनीतिक परियोजनाओं के लिए विशेष सामग्रियों के विकास में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। साथ ही वैश्विक बाजार में उच्च प्रदर्शन मिश्र धातुओं की आपूर्ति कर अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत किया। उन्होंने मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड की परिकल्पना साझा करते हुए मिधानि को उन्नत सामग्रियों का वैश्विक केंद्र बनाने का आह्वान किया।

मिधानि ने कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सत्यनिष्ठा, नवाचार और राष्ट्र गौरव के साथ उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बीपीडीएवी स्कूल के छात्रों और मिधानि कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके बाद कर्मचारियों के बच्चों में से मेधावी छात्रों को पुरस्कार, उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मान और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मिधानि में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button