मिलेट्स नेशनल मीडिया पोर्टल ने लांच की मिलेट मदर्स पहल

हैदराबाद, मिलेट्स नेशनल मीडिया पोर्टल द्वारा हैदराबाद में मिलेट तथा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए मिलेट मदर्स पहल को लांच किया गया है। मिलेट मदर्स : हैदराबाद मॉम्स- अपनी रसोई को आय में बदलें की अवधारणा पर आधारित यह पहल कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच अस्वास्थ्यकर आहार संबंधी आदतों की बढ़ती समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी।

मिलेट मदर्स का उद्देश्य गृहिणियों को कॉर्पोरेट कर्मचारियों को पौष्टिक मिलेट लंच बॉक्स उपलब्ध कराकर उन्हें स्वास्थ्य-केंद्रित सूक्ष्म उद्यमियों के रूप में सशक्त बनाना है। इस पहल को शहरी जीवनशैली में स्वस्थ भोजन की ओर अत्यंत आवश्यक बदलाव लाते हुए स्वास्थ्य और महिला उद्यमिता दोनों को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। मिलेट मदर्स के तहत गृहिणियों को मिलेट्स नेशनल मीडिया पोर्टल द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का उपयोग करके मिलेट आधारित भोजन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें एमबीएफ से सीधे कच्चा माल और पैकेजिंग सहायता भी मिलेगी। प्रशिक्षित होने के बाद ये गफहिणियाँ प्रतिदिन मिलेट लंच बॉक्स बनाएँगी, जिन्हें हैदराबाद के कॉर्पोरेट कार्यालयों में वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… एलएंडटी हैदराबाद मेट्रो प्रॉजेक्ट से बाहर निकलने को तैयार

मिलेट्स नेशनल मीडिया पोर्टल के अध्यक्ष प्रसन्ना श्रीनिवास सरकदम ने इस संदर्भ में कहा कि आज की कॉर्पोरेट जीवनशैली स्वास्थ्य को व्यपाक रूप से प्रभावित कर रही है। इससे रक्तचाप, मधुमेह और मोटापा जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मिलेट मदर्स के माध्यम से हमारा लक्ष्य प्रतिदिन मिलेट आधारित भोजन ग्रहण करने की आदत को प्रोत्साहन देना है। मिलेट न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को भी नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर किसी को मिलेट आधारित भोजन को अपनी जीवनशैली का हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button