मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के 8931 दिनों के सार्वजनिक जीवन की सराहना

Ad

नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 साल के लगातार सार्वजनिक जीवन और बिना छुट्टी सेवा को लेकर उनकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देश के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता अभूतपूर्व है, जिसने भारत को नई दिशा और पहचान दी है।

बता दें, अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मोदी जी की दशकों की सेवा ने एक नए युग की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि गरीबों के उत्थान से लेकर विकास के नए आयाम स्थापित करने और वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने तक, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

वहीं, उन्होंने आगे कहा कि 24 वर्षों से बिना किसी अवकाश के लगातार देश सेवा करना प्रधानमंत्री के अटूट समर्पण को दर्शाता है। यह उनकी कार्यशैली और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा का स्पष्ट प्रमाण है। अमित शाह ने यह भी उल्लेख किया कि जनता का भरोसा और समर्थन ही उन्हें लगातार आगे बढ़ाता रहा है, जिसके चलते वे तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री और तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने।

सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बन गए

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता के रूप में सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। मोदी ने अब तक कुल 8,931 दिन पद पर रहते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार किया, जिससे वे इस प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बन गए हैं।

साथ ही, इंस्टाग्राम पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। यह उनके वैश्विक प्रभाव और डिजिटल पहुंच को दर्शाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और निरंतर सक्रियता ने उन्हें देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित किया है।(भाषा) 

यह भी पढ़ेऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button