राजनीति में कदम रखेंगी मंत्री कोंडा सुरेखा की पुत्री

हैदराबाद, मंत्री कोंडा सुरेखा की पुत्री कोंडा सुष्मिता पटेल ने आगामी विधानसभा चुनावों में मैदान में उतरने की घोषणा की है।

वरंगल जिले में आयोजित कोम्मला जातरा के दौरान सुष्मिता ने कहा कि वह परकाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का राजनीतिक सफर भी कोम्मला जातरा से ही शुरू हुआ था और वह भी इसी स्थान से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करेंगी।

यह भी पढ़ें… प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सुष्मिता ने कहा कि वह परकाला के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए काम करना चाहती हैं और क्षेत्र के हर कार्यक्रम में भाग लेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वह परकाला से विधायक के रूप में जीत हासिल करेंगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button