Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रूस में विजय दिवस समारोह में भाग लिया

रूस , रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 08 से 09 मई, 2025 तक रूस की अपनी यात्रा के दौरान विजय दिवस समारोह में भाग लिया। यह समारोह द्वितीय विश्व युद्ध (1941-45) में सोवियत लोगों की जीत की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 09 मई, 2025 को मास्को में आयोजित किया गया था।

भारत-रूस रक्षा संबंधों को मिला नया रणनीतिक संकेत

संजय सेठ ने अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा अन्य देशों के विशिष्ट प्रतिनिधियों के साथ विजय दिवस परेड देखी। विजय दिवस परेड में रक्षा राज्य मंत्री की भागीदारी भारत और रूस के बीच दीर्घकालिक विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है। यात्रा के दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भेंट की और 80वें विजय दिवस की बधाई दी। रक्षा राज्य मंत्री ने रूसी उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल अलेक्जेंडर फोमिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की और राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई में उनके समर्थन के लिए रूस की सरकार और लोगों को धन्यवाद दिया।

दोनों मंत्रियों ने बहुआयामी सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग पर भी चर्चा की और मौजूदा संस्थागत तंत्र के ढांचे के भीतर संबंधों को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्ष नियमित परामर्श जारी रखेंगे और बदलती परिस्थितियों में सहयोग बढ़ाएंगे। संजय सेठ ने मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ भी बातचीत की।( PIB)

यह भी पढ़ें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले प्रधानमंत्री मोदी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button