खेल विभाग के बजट प्रस्तावों पर चर्चा की मंत्री वाकिटी श्रीहरि ने

हैदराबाद, खेल मंत्री वाकिटी श्रीहरि ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सचिवालय में 2026-27 के बजट प्रस्तावों में खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाओं पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नई खेल नीति से खेलों को विकसित करने का संकल्प लिया है। सीएम रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में तेलंगाना को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

मंत्री ने खेल विभाग के लिए 2026-27 के बजट में अधिक धनराशि आवंटित करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता देने पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। मंत्री ने अधिकारियों को ओलंपिक, पैरा ओलंपिक, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बजट में प्रावधान करने कहा।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना के नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम

मंत्री ने बताया कि छात्र और युवा खेल में सरकार के प्रोत्साहन से ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को खिलाड़ियों को दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए नियम बनाने और निष्पक्ष तरीके से उन्हें लागू करने के लिए कहा। बैठक में राज्य खेल प्राधिकरण की प्रबंध निदेशक सोनी बाला देवी और अन्य उच्च अधिकारियों ने भाग लिया।  

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button