मंत्री पोन्नम और विवेक वेंकट स्वामी ने किया यूसुफगुड़ा व जुबली हिल्स का दौरा


हैदराबाद, हैदराबाद जिला प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर और मंत्री विवेक वेंकट स्वामी महापौर वियलक्ष्मी एवं अन्य अधिकारियों के साथ यूसुफगुड़ा के कृष्णानगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने जुबली हिल्स एवं अन्य क्षेत्रों का भी दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।








मंत्री पोन्नम प्रभाकर, विवेक वेंकट स्वामी और महापौर ने जीएचएमसी आयुक्त आरवी कर्णन, हैद्रा आयुक्त रंगनाथ और क्षेत्रीय आयुक्त अनुराग जयंती के साथ कृष्णा नगर में बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर में भविष्य में बाढ़ को रोकने के लिए मौजूदा नालों को एसएनडीपी के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है।
मंत्रियों ने कृष्णा नगर में जीएचएमसी के लंबित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े और सफाई का रखरखाव ठीक से हो। दोनों मंत्रियों ने बाद में जुबली हिल्स निर्वाचन क्षेत्र के शेखपेट स्थित ओयू कॉलोनी का दौरा किया।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस-भाजपा पर केटीआर ने लगाया विश्वासघात का आरोप
जीएचएमसी आयुक्त कर्णन ने शेखपेट में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी मंत्रियों को दी। मंत्रियों ने स्थानीय नेताओं को वहाँ जारी कार्यों और बाढ़ नियंत्रण के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। स्थानीय नेताओं के साथ नालों और सीसी सड़कों के निर्माण संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। लंबित कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने और उद्घाटन समारोह आयोजित करने के निर्देश भी दिये गये।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
