गणित में कमजोर होने के कारण नाबालिगा ने की खुदकुशी

हैदराबाद, मल्काजगिरी के मीरपेट थाना परिधि में 10वीं कक्षा की छात्रा ने गणित समझ में न आने के कारण निराश होकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि वेंकटेश्वरा कॉलोनी, हस्तिनापुरम, सरूरनगर निवासी गौरा पामुलय्या और नर्मदा दंपत्ति की पुत्री गौरा मल्लिका (15) श्री विद्या स्कूल, नंदी हिल्स में 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। गणित में कमजोर होने के कारण उसे ट्यूशन भी लगाया गया, लेकिन वह गणित समझ नहीं पा रही थी।

बुधवार सुबह 10 बजे वह अपनी चचेरी बहन प्रसन्ना के घर गई और उसे गणित समझाने के लिए कहा। कुछ देर पढ़ाई करने के बाद मल्लिका घर लौट आई। काफी समझाने के बावजूद भी गणित समझ में नहीं आ रहा था। इस कारण निराश मल्लिका ने कमरे में जाकर सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फाँसी लगा ली। उसे फाँसी पर से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें… साइबराबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ नगर निकाय चुनाव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button