ओमान के पास तेलवाहक पोत पर मिसाइल हमला, राजस्थानी युवक लापता

जयपुर, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच ओमान के पास एक तेलवाहक पोत पर हुए हमले के बाद, उस पर सवार राजस्थान के नागौर जिले का एक युवक लापता बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक मार्च को जब पोत कसाब बंदरगाह पर रुका हुआ था तब एक ईरानी मिसाइल ने उसे निशाना बनाया जिससे जहाज को गंभीर नुकसान पहुँचा।

पोत के चालक दल के सदस्य दिलीप सिंह लापता हैं। सिंह नागौर जिले के खिनवताना गाँव के निवासी हैं और उन्होंने 22 जनवरी से ड्यूटी शुरू की थी। वह स्काईलाइट कंपनी द्वारा संचालित पोत पर चालक दल के सदस्य के रूप में तैनात थे। हमले के समय, दलीप जहाज के आगे के हिस्से में थे। (भाषा)

यह भी पढ़ें… तोरखम सीमा पर पाकिस्तानी सेना के अभियान में टीटीए कमांडर मारा गया

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button