मिसाइल हमलों और हवाई नाकाबंदी से यूएई में दहशत
दुबई, दुबई निवासी माया तनेजा शनिवार को तेज धमाकों की आवाज सुनकर घबरा गईं और उन्होंने हड़बड़ाहट में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों का हालचाल जानने के दौरान मुझे बहरीन में रहने वाले मेरे एक रिश्तेदार का फोन आया। उन्होंने भी अपने आसपास धमाकों की आवाज सुनी। ऐसा लगता है कि पूरा क्षेत्र हमलों की चपेट में है।’’
तनेजा अकेली नहीं हैं जिनका दिन डर के साये में बीता। शनिवार को ईरान पर इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र ने एक ऐसे भयावह समय का सामना किया, जिसकी आशंका वे महीनों से जता रहे थे लेकिन इसका उन्होंने कभी अनुभव नहीं किया था।
अबू धाबी में रहने वाली भारतीय एआई सलाहकार निदा
जैसे ही ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और कतर में एक साथ मिसाइलें दागीं, नागरिक घरों के अंदर ही रहे और उनमें भय का माहौल दिखा। अबू धाबी में रहने वाली भारतीय एआई सलाहकार निदा सैयद के लिए आज की सुबह काफी डरावनी रही, जब जेट विमान उनके इलाके के बहुत करीब से गुजरे।
निदा ने बताया, ‘‘हमें सचमुच इमारत के भूमिगत तल में भागना पड़ा और लगभग एक घंटे तक इंतजार करने के बाद ही हम वापस लौटे।’’हमलों की खबरों के बाद सायरन की तेज आवाजें सुनाई दीं। सोशल मीडिया पर लोग इस स्थिति के वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। शारजाह में रहने वाले बीमा पेशेवर शाजी ने अस्थिर स्थिति के बीच विश्वसनीय जानकारी की कमी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘इतनी सारी फर्जी खबरें और पुराने वीडियो सच बताकर फैलाए जा रहे हैं, जिससे भ्रम बढ़ता है। सभी को आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करना चाहिए और बिना पुष्टि वाली जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।’’
अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के लगभग 352 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान
दिन-प्रतिदिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव और बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच इस्लामाबाद का एक बड़ा सैन्य दावा सामने आया है।

पाकिस्तानी सूचना मंत्री के अनुसार अभी तक इस तनाव 352 तालिबान लड़ाके मारे गए, 535 घायल हुए। इसके साथ ही 130 चौकियां नष्ट किए गए और 26 पर कब्जे के साथ 41 ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए।(भाषा)
यह भी पढ़े– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



