विधायक राजा सिंह ने गोशामहल में विकास कार्यों का निरीक्षण किया

हैदराबाद, गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने गोशामहल संभाग में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर आगामी रक्षा बंधन, गणेशोत्सव पर्वों को देखते हुए युद्ध स्तर पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

आज सुबह विधायक राजा सिंह ने मोहनदास मठ स्थित मिनी स्टेडियम का दौरा करते हुए स्टेडियम में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक ने बताया कि प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में लाला तालीम दंगल कमेटी द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता है, जिसे देखते हुए अधिकारियों को 2 दिनों में संपूर्ण व्यवस्थाओं के साथ स्टेडियम तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

इसके बाद, विधायक ने रानी अवंती बाई चौक (जुमेरात बाजार) का दौरा करते हुए वीरांगना महारानी अवंती बाई की प्रतिमा के पास चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान, विधायक ने बताया कि आगामी 16 अगस्त को वीरांगना की जयंती है, भव्य आयोजन को देखते हुए अधिकारियों को 12 अगस्त तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद, विधायक ने एस.के. जिम से पुराना पुल तक नई पाइप लाइन बिछाने के कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए तेजी से सीसी रोड़ का निर्माण करने का भी निर्देश दिया।

विधायक ने बताया कि पुराना पुल गांधी प्रतिमा के पास प्रति वर्ष बारिश के मौसम में 3 से 4 फीट तक पानी एकत्रित हो जाता था, अब यह समस्या नहीं होगी। उन्होंने जनता से नालों में कचरा डालने से बचने की अपील करते हुए बताया कि पुराना पुल के पास मैनहोल से 16 लॉरी कपड़े, थैले निकाले गये, जिसकी वजह से ही क्षेत्र में वर्षा जल एकत्र हो रहा था।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button