बांसवाड़ा जाने से पहले हिरासत में लिए गये विधायक राजा सिंह
हैदराबाद, कामारेड्डी ज़िले के बाँसवाड़ा में महिला को भक्ति गीत बजाने से रोकने के बाद भड़की साम्प्रदायिक हिंसा लगातार बढ़ती ही जा रही है। रविवार सुबह गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह को बाँसवाड़ा जाने से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बताया गया है कि विधायक राजा सिंह रविवार सुबह बाँसवाड़ा जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें पेद्दाशंकरमपेट के पास रोककर हिरासत में ले लिया और बाद में स्थानीय पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर की गई।
यह भी पढ़ें… काचीगुड़ा में एलपीजी सिलेंडर फटा
पुलिस ने बताया कि हाल के घटनाक्रमों के कारण कामारेड्डी जिले के कुछ इलाकों में माहौल संवेदनशील बना हुआ है। राजनीतिक नेताओं के दौरे से स्थिति और बिगड़ने की आशंका को देखते हुई ही विधायक को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। दूसरी ओर घटना के बारे में सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए विधायक राजा सिंह ने बताया कि वे निर्मल ज़िले के ओला ग्राम में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे थे, लेकिन तेलंगाना की हिन्दू विरोधी और छत्रपति शिवाजी महाराज विरोधी सरकार ने मुझे कार्यक्रम में जाने से रोक दिया। पुलिस ने उन्हें मेदक ज़िले के शंकरमपेट पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी रूप से रोके रखा। वहीं भाजपा विधायक रामाराव पेटल ने राजा सिंह को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की निंदा की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



