विधायक सुजना चौधरी ने किया कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

Ad

हैदराबाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और विजयवाड़ा पश्चिम के विधायक सुजना चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए गुंटूर स्थित द कम्मा हॉस्टल में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना की। 15 लाख रुपये की लागत से तैयार लैब का निर्माण सुजना फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। सुजना चौधरी ने लैब को पिता यलमंचिली जनार्दन राव को समर्पित करते हुए उनके नाम पर इसका नामकरण किया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लैब का उद्देश्य हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना है। कम्मा जन सेवा समिति द्वारा प्रबंधित इस हॉस्टल में अब छात्रों को शैक्षणिक पढ़ाई के साथ कंप्यूटर कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें… सैम्युअल के बयान से हिन्दुओं की भावनाएँ आहत हुईं : भाजपा

उद्घाटन कार्यक्रम में हॉस्टल के मानद अध्यक्ष कोंडाबोलु बसवपुन्नैया, अध्यक्ष बंगारू बाबू, सचिव कृष्ण प्रसाद, बड़ी संख्या में पूर्व छात्र व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button