एमएमसी आयुक्त ने किया डंपिंग यार्ड का निरीक्षण, कचरा प्रबंधन सुधार के निर्देश
हैदराबाद, मलकाजगिरी नगर निगम (एमएमसी) के आयुक्त टी. विनय कृष्णा रेड्डी ने मंसूराबाद स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण करते हुए कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने डंपिंग यार्ड में कचरे के संग्रहण, परिवहन तथा वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के साथ ठोस वेस्ट प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, इसलिए आधुनिक तकनीकों और सुव्यवस्थित संचालन के माध्यम से इसे प्रभावी बनाना आवश्यक है।
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कचरा निस्तारण की प्रक्रियाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप लागू करने तथा सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।
यह भी पढ़े: नुमाइश में शी टीम्स को सतर्क रहने के निर्देश
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए कचरा प्रबंधन प्रणाली को अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने नियमित निरीक्षण और समन्वित प्रयासों के माध्यम से व्यवस्था को और मजबूत करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता अशोक रेड्डी, उपायुक्त नागोल (सर्किल-11) रविंदर रेड्डी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



