एमएमसी आयुक्त ने किया कापरा सर्कल का दौरा
हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम के आयुक्त टी. विनय कृष्णा रेड्डी ने कापरा सर्कल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्वच्छता एवं सफाई के कार्यों का जायजा लिया।
इस दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थान पर कचरे के ढेर जमा होने की स्थितियों से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि मकान मालिक हो या किराएदार, सभी को अपना कचरा स्वच्छ हाथों को ही देना होगा।
एमएमसी आयुक्त ने बुधवार को ओल्ड कापरा, डाबा गार्डन तथा एल्लारेड्डीगुड़ा क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साकेत रोड स्थित सेकेंड्री कलेक्शन प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यकतानुसार अधिक से अधिक सेंकेड्री कलेक्शन प्वाइंट बढ़ाने के निर्देश दिए।
यह भी पढे़: एमएमसी आयुक्त ने किया डंपिंग यार्ड का निरीक्षण, कचरा प्रबंधन सुधार के निर्देश
ओल्ड कापरा में स्वच्छ ऑटो चालक से बातचीत करते हुए उन्होंने कॉलोनी के प्रत्येक घर से कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कॉलोनीवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सफाई के मामले में सजग रहने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि किराये पर रहने वाले लोग भी अपना कचरा स्वच्छ ऑटो में ही डालें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



