मोबाइल चोरी कर यूपीआई से लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, साइबराबाद की सुराराम पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी कर यूपीआई के माध्यम से खातों से रकम उड़ाने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर सुधीर कृष्णा ने बताया कि गत 7 जनवरी को मल्ला रेड्डी अस्पताल में उपचाराधीन प्रवीण कुमार का सेलफोन चोरी हो गया था। अस्पताल से ठीक होने के बाद उसे यूपीआई के जरिए 8 लाख रुपये उड़ा लिए जाने की जानकारी मिली। संबंधित आरोपी ने पैसों को अपने अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिया था। 

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से मुआयना किया और बैंक लेनदेन का तकनीकी जानकारी भी प्राप्त की। इसके आधार पर आरोपी की पहचान मेदक जिले के कविडिपल्ली गांव निवासी बी. आदिनारायण (34) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन और 6,73,000 हजार रुपये बरामद किए। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढे़: मेहंदीपटनम थाने में एसपीओ द्वारा मोबाइल चोरी का मामला उजागर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button